Tuesday, May 26, 2026

Noida news : बॉयफ्रेंड पर भारी पड़ी नशेड़ी गर्लफ्रैंड , OYO मे पीने के बाद लगाया रेप का इल्जाम , होश आया तो

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

मामला नोएडा का है जहां 2 युवक अपनी अपनी गर्लफ्रैंडस को लेकर OYO रूम में पहुंचे ।  जहां उन्होंने ड्रिंक की । थोड़ी देर बाद ही युवतियों ने होटल में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया ।

होटल और थाने में किया हंगामा

OYO रूम्स में ड्रामा होने के बाद सूचना पर पुलिस पहुंची और उन्हें थाने लेकर आयी । जहां दोनों युवतियों ने खूब हंगामा किया और युवकों पर आरोप लगाए । युवतियां नशे में थी। 
पुलिस ने पाया कि होटल में एंट्री करते समय सभी ने अपने अपने दस्तावेज जमा किये जिससे युवतियों की पहचान हुई।

परिजनों को सामने देख आया होश

पुलिस ने दोनों युवतियों के परिजनों को थाने में बुला लिया । साथ ही  दोनों युवकों के परिजनो को भी सूचना दे दी । जिससे वो भी आ गए । परिजनों को सामने देखकर युवतियों का नशा उतर गया । जिसके बाद पता चला कि जिन युवकों पर युवतियां आरोप लगा रही है वो कोई और नही उनके बॉयफ्रेंड है ।
सभी मर्जी से साथ आये थे और होटल में युवतियों ने कुछ ज्यादा ड्रिंक कर ली । जिसके बाद हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया । मामले का पता चल जाने के बाद सब शांत हुआ ।

विवाद के बाद लगाया था इल्जाम , होटल प्रबंधन ने बुलाई पुलिस

पुलिस ने जांच में पाया कि दोनों युवक और युवतियां बालिग है और अपनी मर्जी से युवकों के साथ OYO hotel Noida में आयी थी । जहां पार्टी करने के दौरान उनमें विवाद हो गया।  जिसके बाद युवतियों ने युवकों पर रेप का इल्जाम लगा दिया । हालांकि विवाद किस बात पर हुआ इस बारे में कोई जानकारी सामने नही आयी ।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here