Thursday, May 28, 2026

लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने HDFC बैंक पर लगाया ताला, जाने पूरा मामला

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

हमेशा चर्चा में बने रहने वाले गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने एचडीएफसी बैंक में ताला जड़ दिया । विधायक का आरोप है कि बैंक प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले लोन में अनियमितता बरत रहा है

आवेदनकर्ताओं की शिकायत पर जड़ा ताला

विधायक नंदकिशोर गुर्जर का कहना है कि बैंक से नाराज काफी लोग उनके पास पहुंचे और बैंक मैनेजर की शिकायत की। जिसकी जानकारी मिलने के बाद विधायक बैंक में पहुंचे और शिकायत के बारे में पूछा। उन्हें पता चला कि आवेदनकर्ताओं की शिकायत सही है बैंक मैनेजर अपनी जवाब से उन्हें संतुष्ट नहीं कर पाए। ऐसे में क्षेत्रीय लोगों की परेशानी को देखते हुए उन्हें मजबूरन बैंक में ताला लगाना पड़ा।

प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना से जुड़ा है मामला

बताया जा रहा है कि यह मामला प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना से जुड़ा है। इस योजना के अंतर्गत 10000 का लोन दिया जाता है । बैंक के आसपास के क्षेत्र के करीब 200 लोगों ने लोन पास कराने के लिए आवेदन दिए थे जिसमें से केवल एक ही व्यक्ति का लोन पास किया गया। बाकी आवेदनकर्ताओं ने आरोप लगाए कि बैंक कर्मी लोन पास कराने की एवज में घूस मांगते हैं। जिसके बाद विधायक अचानक बैंक पहुंचे और मैनेजर से बात की । मैनेजर से बात करने के बाद विधायक ने शिकायतों को सही पाया और उन्होंने बैंक के शटर पर ताला लगा दिया।

बता दे कि मामला ट्रॉनिका सिटी में एचडीएफसी बैंक की ब्रांच का है । विधायक का कहना है कि बैंक गरीब जनता के पैसों पर डाका डाल रहा है। प्रधानमंत्री की योजना गरीबों के लिए है । इसलिए इसका लाभ केवल गरीबों को ही मिलना चाहिए । जिस एक फार्म को बैंक द्वारा स्वीकार किया गया है उससे भी ₹2000 रिश्वत लिए गए हैं । जिसके बाद आवेदकों ने विधायक कार्यालय पर जाकर शिकायत की।

चर्चा में बने रहते है विधायक नंदकिशोर गुर्जर

यह पहला मामला नहीं है जब लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ( Loni MLA )चर्चा में आए हैं इससे पहले भी वह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं नवरात्रों के दौरान क्षेत्र में मीट की दुकानों को बंद कराने को लेकर भी विधायक चर्चा में रहते हैं विधायक की छवि आम जनता की नजर में बेहद एक अच्छी है और क्षेत्रीय लोग उन्हें बहुत पसंद करते है । विधायक आम जनता की शिकायतों को सुनते है ।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here