Wednesday, May 27, 2026

3500 करोड़ के बाइक बोट घोटाले का मास्टरमाइंड चैनल मालिक बी.एन तिवारी गिरफ्तार

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

नोएडा के चर्चित बाइक बोट घोटाले का मुख्य मास्टर माइंड बताये जा रहे बी एन तिवारी ( B.N Tiwari ) को UP एसटीएफ  ने गिरफ्तार कर लिया है।

3500 करोड़ से ज्यादा की ठगी के इस घोटाले में अभी तक प्रोमोटर संजय भाटी सहित कई मुख्य आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके है और जेल में है।

कौन है बी एन तिवारी 

बी एन तिवारी एक चैनल का मालिक है और बाइक बोट घोटाले का मुख्य मास्टरमाइंड भी है।  संजय भाटी के साथ मिलकर 3500 करोड़ की ठगी में मुख्य साजिशकर्ता है। बी एन तिवारी के ऊपर यूपी पुलिस द्वारा 50 हजार का ईनाम घोषित किया हुआ था

बाइक बोट घोटाले में बी एन तिवारी की गिरफ्तारी यूपी एसटीएफ की एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है । बीएन तिवारी एक चैनल का मालिक है और बताया जा रहा है कि उस घोटाले की एक बड़ी रकम तिवारी के द्वारा चैनलों में भी इन्वेस्ट की गयी है ।

करीब दो महीने से यूपी स्पेशल टास्क फोर्स ( UP STF ) बी एन तिवारी के पीछे लगी थी । पुलिस द्वारा बी एन तिवारी की कुर्की भी कराई जा चुकी है।

क्या था बाइक बोट घोटाला

बाइक बोट घोटलैक पोंजी स्कीम थी जिसमे निवेशकों को एक निश्चित रकम लगवाकर ठगी की गई थी । कंपनी एक निश्चित रकम इन्वेस्ट करने पर बाइक टैक्सी में पैसा लगाने का दावा करती थी । जिसके किराये के रूप में इन्वेस्टर को एक निश्चित रकम देने का वादा किया जाता था।

मुख्य आरोपी बी एन तिवारी और संजय भाटी

शुरू शुरू में कुछ दिनों तक विश्वास जमाने के लिए पैसे दिए भी जाते थे ताकि व्यक्ति लालच में आकर और पैसा लगा दे । जिसके बाद लगभग 3500 करोड़ रुपये निवेशकों से ठगने के बाद कंपनी ने दफ्तर बंद कर दिया । और डायरेक्टर फरार हो गए ।

अभी तक 13 आरोपी गिरफ्तार

बाइक बोट घोटाले में अभी तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है । जिनमे संजय भाटी चीती ( Sanjay Bhati )भी जेल में है । बाकी 7 आरोपी फरार है जिनपर ईनाम घोषित किया गया है।

#Sanjay Bhati Bikeboat Scam #Noida #Greater Noida

 

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here