आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण अपने कार्यो को लेकर लगातार चर्चा में रहते है । अभी हाल ही में मीडिया कर्मियों से उन्होंने ऐसा कुछ बोल दिया जिसे बसपा प्रमुख मायावती पर तंज माना जा रहा है ।
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर अभी संत रविदास जयंती के लिए वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पहुँचे थे। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने यूपी सरकार पर निशाना साधा । लगातार बढ़ रहे अपराधों और हत्याओं की घटनाओं पर उन्होंने यूपी सरकार को निशाने पर लिया।
वहीं मायावती का जिक्र आने पर आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण ने कहा कि अब भतीजे काम कर रहे है, बुआ को आराम करना चाहिए ।
उन्होंने प्रदेश सरकार को दलित विरोधी सरकार बताया और कहा कि उत्तर प्रदेश दलितो के लिए सुरक्षित नही है । यहाँ लगातार दलितों पर अत्याचार हो रहे है ।





