Tuesday, May 26, 2026

मासूम देखकर पिघला सुपारी किलर का दिल तो बदला फैसला,बाप ने दी थी बेटे और पत्नी की सुपारी

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

गाज़ियाबाद : गाज़ियाबाद के कविनगर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

10 लाख रुपये में सौदा तय हो चुका था। सुपारी किलर औरत और उसके बच्चे को मारने तो पहुँचा लेकिन मासूम की मासूमियत देखकर उसने इरादा बदल दिया । 25 फरवरी को जब किलर वहां पहुँचा तो औरत के साथ उसका बच्चा भी था ।

बच्चे को देखकर पिघला सुपारी किलर का दिल

बच्चे की मासूमियत देखकर किलर ने अपना फैसला बदल दिया और महिला को सारी सच्चाई बता दी । उसने वहां अपने आने का कारण भी बता दिया। इसके बाद वह व्यक्ति लौट गया। व्यक्ति ने महिला को बताया कि वह इसे गाड़ी से दुर्घटना का रूप देकर मारने वाला था। यदि बच्चा सामने न आता तो वह फैसला न बदलता ।   महिला हैरान हो गई कि यदि यह व्यक्ति अपना फैसला न बदलता तो क्या हो जाता।

महिला के पति ने तय की थी सुपारी

किलर ने महिला को बताया कि उसे उसके पति ने ही मारने को भेजा है । इसके बाद जिसने भी इस घटना के बारे में सुना हैरान हो गया। महिला ने लव मैरिज की थी । दोनो का एक चार साल का बेटा है । यकीन करना मुश्किल था कि जिसने प्रेम विवाह किया हो वही ऐसा काम करेगा। जब वह मारने आया तो महिला के पति अजय ने सुपारी लेने वाले को कॉल करके कहा कि अगर नही मारेगा तो पैसे नही मिलेंगे।

मिलनी थी 10 लाख की सुपारी

महिला और उसके बच्चे को मारने के लिए 10 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था । घटना से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । जिसमे कथित तौर पर पैसे हड़पने के लिए हत्या की बात कही जा रही है । बीमा का भी मामला बताया जा रहा है।

महिला की शिकायत पर 2 गिरफ्तार

मामले में अभी तक 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।  मामले में एक आरोपी जिसने सुपारी किलर को हायर किया था उसका नाम अजय कुमार है। अजय महिंद्रा एनक्लेव का रहने वाला है ।   दूसरे आरोपी का नाम रामप्रकास है और वह विजय नगर में रहता है। 2 तमंचे और 5 कारतूस बरामद हुए है ।

गजराज नाम का सुपारी किलर अभी फरार है ।  उसी ने महिला को बता दिया कि उसे मारने के 10 लाख रुपये की सुपारी तय हुई है।
गजराज पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज है और जेल जा चुका है।

जुर्म कबूला , हत्या को दुर्घटना दिखाना था

अजय अलीगढ़ का रहने वाला है और उसने MBA किया हुआ है। वही उसकी पत्नी राखी बिहार के पटना से है । अजय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है । और कहा कि उससे गलती हो गयी ।
महिला ने बताया कि शुरआत में सब ठीक था । लेकिन कुछ समय से उनके बीच विवाद चल रहा है । उसने दूसरी महिला से संबंध होने का शक भी जताया ।

पुलिस मामले की जांच कर रही है

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here