Monday, July 27, 2026

युवती को बुलेट पर शोले फ़िल्म का स्टंट करना पड़ा भारी ,यूपी पुलिस ने काटे 28 हजार रुपये के चालान !

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

ग़ाज़ियाबाद : इंस्टाग्राम एकाउंट पर डाले गए वीडियोज के आधार पर यूपी पुलिस ने करीब 28 हजार के चालान काट दिये है। ये वीडियो एक इंस्टाग्राम एकाउंट पर युवती द्वारा खुद डाले गये।

डेढ़ लाख से ज्यादा फोलोवर्स वाला यह एकाउंट शिवांगी डबास के नाम से है जोकि एक मॉडल बतायी जा रही है।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार वीडियो में बुलेट पर दिख रही युवतियां शालीमार गार्डन से है। बुलेट इनमे से एक युवती की मां के नाम पर है । वीडियो में युवती ने एक दूसरी युवती को कंधे पर बिठाया हुआ है और फ़िल्म शोले की तरह वीडियो बनाई गई है ।

देखे वीडियो

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by CH SHIVANGI DABAS😎🔥👑 (@miss_jaatni)

जांच में मिले कई वीडियो

एकाउंट की जांच करने पर ट्रैफिक पुलिस को कई वीडियो मिले जिसके बाद कार्यवाही करते हुए नम्बर के आधार पर कई चालान किये गए। सोशल मीडिया एकाउंट पर अभी तक 366 वीडियो पोस्ट किये जा चुके है ।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by CH SHIVANGI DABAS😎🔥👑 (@miss_jaatni)

इन धाराओं में किया चालान

ट्रैफिक पुलिस ने बगैर हेलमेट , बिना अनुमति सार्वजनिक स्थान पर रेसिंग , मोटर व्हीकल एक्ट , स्पीड टेस्ट आदि के मिलाकर करीब 11 हजार रुपये के चालान किये । प्रोफाइल में दूसरी वीडियो में दिख रही बुलेट पर भी 17 हजार रुपये के चालान किये गये ।

फोलोवर्स से सपोर्ट करने को कहा

चालान कटने के बाद युवती ने फोलोवर्स से सपोर्ट करने को बोला है ।एक समाचार पत्र के अनुसार युवती ने आगे नियम न तोड़ने की बात भी कही है । हालांकि इन वीडियोज के वायरल होने के बाद एकाउंट के फोलोवर्स भी लगातार बढ़ रहे है ।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here