Monday, May 25, 2026

फिजियोथेरेपी के बहाने डॉक्टर ने युवती से की छेड़छाड़, परिजनों ने धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के बीटा -2 कोतवाली के पास बने एक फिजियोथैरेपी सेंटर में फिजियोथैरेपी कराने पहुंची एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।  वहां मौजूद डॉक्टर ने फिजियो थेरेपी के बहाने युवती के साथ अश्लील हरकत की। जिसके बाद युवती ने यह बात अपने घर जाकर बताई। इसके बाद युवती के परिजन फिजियोथैरेपी सेंटर पहुंचे और डॉक्टर की धुनाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बीटा -2 कोतवाली से कुछ दूर एक धार्मिक स्थल में चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा फिजियोथैरेपी सेंटर संचालित किया जा रहा है। बुधवार की शाम इस सेंटर पर एक युवती फिजियो थेरेपी कराने पहुंची थी। आरोप है कि आरोपी डॉक्टर ने फिजियोथैरेपी के बहाने युवती के साथ अश्लील हरकत की है। जिसका विरोध करने पर आरोपी डॉक्टर ने युवती को धमकी दी।

युवती के परिजनों ने फिजियोथैरेपी सेंटर पर पहुंचकर डॉक्टर की धुनाई कर पुलिस को सौंपा

घर जाकर युवती ने जिसकी सूचना अपने परिजनों को दे दी। युवती के परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी डॉक्टर की अच्छे से धुनाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

बीटा दो कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार राजपूत ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी युवक डॉ कमलेश के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे कार्यवाही करेगी।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here