Saturday, May 30, 2026

UP : सीतापुर के शौचालय में शिवलिंग व हिंदू प्रतीकों की तस्वीरें , मुस्लिम महिला प्रधान समेत 3 गिरफ्तार

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

यूपी के सीतापुर में शौचालयों के अंदर शिवलिंग और हिंदू प्रतीकों की फ़ोटो वाले टाइल्स लगाने का मामला सामने आया है। पिछले कई सालों से  इन शौचालय का इस्तेमाल लगातार किया जा रहा था । यहां रहने वाली अधिकतर आबादी मुस्लिम है ।

मामला सीतापुर के बेरोरा गांव का है । जहां एक मुस्लिम महिला प्रधान ने शौचालय तैयार करवाये थे। बताया जा रहा है कि ये शौचालय करीब 3 साल पहले पूर्व मुस्लिम महिला ग्राम प्रधान ने तैयार कराए थे ।

हाल ही में कुछ हिन्दू संगठनों को इनकी जानकारी मिली जिसके बाद संगठन के लोग वहां पहुंचे और इसकी तस्वीरे ली । तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी । जिसके बाद ये मामला डीएम और मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया ।

2018 -19 में बने थे शौचालय

स्वच्छ भारत मिशन के तहत यहां बर्रा बेरौरा गांव में 3 साल पहले मुस्लिम महिला प्रधान रेशमा ने शौचालय तैयार कराए थे। 50  % से ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले इस गांव में करीब 700 परिवार रहते हैं। ज्यादातर शौचालय भी मुस्लिम परिवार ही प्रयोग कर रहे थे ।

सीतापुर की महमूदाबार तहसील के बर्रा बेरौरा गांव में 2018 में महिला प्रधान रेशमा थीं। वो मुस्लिम हैं। संगठनों का आरोप है कि ये शौचालय रेशमा के द्वारा ही बनवाये गए । 

सीतापुर पुलिस ने किया मामला दर्ज , पूर्व महिला प्रधान समेत 3 गिरफ्तार

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच करते हुए 3 की गिरफ्तारी की । धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में ये गिरफ्तारी की गई ।  जिनमे पूर्व मुस्लिम महिला प्रधान रेशमा भी है । बताया जाता है कि उसी के कार्यकाल में महिला प्रधान द्वारा ये शौचालय बनवाये गए ।

डीएम ने शुरू कराई जांच

गिरफ्तार महिला ग्राम प्रधान रेशमा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है । उनके मुताबिक शौचालय का निर्माण उनके कार्यकाल से पहले किया गया था। एसपी आरपी सिंह ने एक मीडिया को बताया कि पूर्व प्रधान रेशमा व उसके पति बुनियाद सहित एक अन्य आरोपी रहमुल्लाह के खिलाफ केस दर्ज करके अरेस्ट कर लिया गया है।  किया गया है।  वहीं सीतापुर के डीएम अनुज सिंह के अनुसार मामले की जांच कर रहे है जिसके बाद ही सामने आएगा कि शौचालय किसने बनवाये।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here