उत्तर प्रदेश में सियासी बयानबाजी खत्म होने का नाम नही ले रही है। दो दिन पहले सदन में काफी गर्मागर्मी के बाद अभी भी दोनो तरफ से बयानबाजी जारी है।
भाषा मे गिरावट चिंता का विषय
अब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी पर निशाना साधा है । उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री का “ठोक दो ” जैसे शब्द बोलना और डोज देने के लिए बोलना ये दर्शाता है कि वे कितने अहंकार में है । जनता सबका इलाज करेगी । इस तरह की भाषा अहंकार को दर्शाती है ।
अखिलेश यादव ने भाषा मे गिरावट को चिंता का विषय बताया। प्रदेश की राजनीति में गरिमा खत्म होती जा रही है जोकि नुकसानदायक है ।
2022 में जनता हिसाब करेगी
सदन में हुई गहमागहमी को लेकर नाराज अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 में जनता सबका हिसाब करेगी । किसान औऱ नौजवान सब देख रहे है। चुनाव में ये जवाब देंगे । इनका जवाब भाजपा को भारी पड़ेगा ।
भाजपा को किसानों से नफरत
कई महीनों से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर भी अखिलेश यादव ने सवाल उठाए । उन्होंने भाजपा को किसानों से नफरत करने वाला बताया। भाजपा वादे करके मुकर जाती है ।
दरअसल सपा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तेवर सदन में चर्चा करते वक्त सख्त हो गए। जिसपर सपा के एमएलसी नाराज हो गए।
इस मामले पर सपा की तरफ से ट्वीट करके भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निशाना बनाया गया ।





