Monday, May 25, 2026

योगी सरकार के मंत्री के घर पर चला बुलडोजर, अवैध रैंप बनाने पर हुई कार्यवाही

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

लखनऊ : अवैध अतिक्रमण पर यूपी में योगी बाबा की सरकार अपने बिल्डोजर अभियान की वजह से लगातार चर्चा में है ।  उत्तर प्रदेश सरकार का बुलडोजर एक्शन अवैध कब्जों पर जारी है। अब खबर आ रही है कि योगी सरकार के एक मंत्री के घर पर बुलडोजर चलाया गया है। हालांकि यह कार्यवाही एक घर के बाहर बने अवैध रैंप की वजह से की गयी है । बुलडोजर द्वारा रैंप तोड़ दिया गया है।

जारी रहेगा बाबा के बुलडोजर का कहर

यूपी में भाजपा की सत्ता में वापसी के बाद योगी बाबा ने साफ कर दिया है कि वह अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही जारी रखेगी । बड़े अपराधियों , माफिया और अवैध निर्माण करने वालो पर बाबा का बिल्डोजर लगातार गरज रहा है । ऐसे कई मामले आये है जब बिल्डोजर के डर अब अपराधी खुद समर्पण कर रहे है ।

बनाई गई माफियाओं की लिस्ट

बताया जा रहा है कि शासन स्तर पर 50 बड़े माफियाओं की लिस्ट बनाई गई है जिनपर कार्यवाही की जानी है ।वही यूपी पुलिस द्वारा भी 12 नामो की लिस्ट बनायी गयी है ।इस तरह कुल 62 माफियाओं पर कार्यवाही की जाएगी ।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here