Saturday, May 30, 2026

किसानों को बॉर्डर से हटाया तो सरकारी दफ्तरों में खोल देंगे गल्ला मंडी – राकेश टिकैत

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

यूपी गेट के पास किसान आंदोलन स्थल से पुलिस द्वारा कंटीले तार और बेरिकेड्स हटाये जाने के बाद राकेश टिकैत का बयान आया है। टिकैत ने कहा है कि अगर किसानों को धरना स्थल से हटाने के प्रयास किये गए तो वे सरकारी दफ्तरों में गल्ला मंडी खोल देंगे ।

धरना स्थल के पास की जा रही कार्यवाही को राकेश टिकैत ने अन्नदाता के खिलाफ साजिश बताया । राकेश टिकैत का कहना है कि ये अन्नदाता और किसान आंदोलन को कमजोर करने को साजिश है जिसका किसान मजबूती से जवाब देंगे ।

जब तक किसानों की मांग पूरी नही तब तक सड़को पर रहेंगे

भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक का कहना है कि सरकार कितना भी प्रयास कर ले जब तक मांग पूरी नही हो जाती धरना यथावत चलता रहेगा । किसान नेता अपनी मांगों पर अड़े रहेंगे । अन्नदाता सड़को पर बैठकर इंतेजार करेगा । हम साजिशों का मजबूती से जवाब देंगे ।

साज़िशों से नही निकलेगा समाधान

किसान नेताओ का कहना है कि इस तरह से सरकार द्वारा आंदोलन को कमजोर करने की कोशिस की जा रही है । नेताओ को डराने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन हम सरकार को स्पष्ट कर देना चाहते है कि न हरकतों से कोई समाधान नही निकलेगा ।

बता दे कि प्रशासन लोगो को हो रही असुविधाओं के मद्देनजर NH9 मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे पर लगे हुए बेरिकेड और तारबंदी को साफ करवा रहा है ताकि आवागमन शुरू किया जा सके । धरना स्थल पर अभी भी किसान डटें हुए है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here