लखनऊ : लखनऊ में हुसैनगंज में एक प्रसिद्ध मॉल से एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है । एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमे एक पुलिस की वर्दी पहने एक युवक के साथ मॉल कर्मी खींचतान करते नजर आ रहे है।
डिटेक्टर के सिग्नल से हुआ संदेह
बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी वर्दी के नीचे चुराई हुई 3 शर्ट पहनकर वी मार्ट मॉल से बाहर निकल रहा था। जिसके बाद टैग की वजह से डिटेक्टर सायरन बजा। और मॉल में कार्यरत कर्मियों ने उसे दबोच लिया ।

दिखाई धौंस तो कर दी पिटाई
वायरल वीडियो में मॉल कर्मी पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करते नजर आ रहे है । खबरों के अनुसार पकड़े जाने के बाद सिपाही वर्दी का रोब दिखाने लगा । जिसके बाद मॉल में कार्यरत कर्मियों ने उसके साथ मारपीट कर दी । इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया जोकि वायरल हो गया। घटना के बाद हुसैनगंज इंस्पेक्टर वहां पहुंचे और मामले को शांत कराया। जिसके बाद पुलिसकर्मी ने उन तीन शर्ट का बिल चुकाया ।
कमिश्नर तक पहुँचा मामला , तो हुआ सस्पेंड
वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस कमिश्नर डी के ठाकुर तक पहुंची तो उन्होंने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया । आरोपी पुलिसकर्मी गोमतीनगर विस्तार में तैनात बताया जा रहा है।
हालांकि वर्दी पहने हुए पिटाई करने के आरोप में पुलिस उन कर्मियों की भी जानकारी निकाल रही है ताकि उनके खिलाफ भी कार्यवाही हो सके ।





