Saturday, May 30, 2026

सुप्रीम कोर्ट पहुँची मुख्तार अंसारी की पत्नी, जताया गाड़ी पलटने का डर

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पंजाब की जेल से मुख्तार अंसारी को वापिस यूपी की जेल में लाया जा रहा है। कई महीनों तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद आज यूपी पुलिस के 150 से ज्यादा जवान मुख्तार अंसारी को लेने पंजाब गए हुए है।

इसी बीच ख़बर आ रही है कि मुख्तार अंसारी की पत्नी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है जहां उसने मुख्तार अंसारी की जान को खतरा बताया है । मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ़सा ने आशंका जताई है कि उसके पति के साथ भी वैसा हो सकता है जैसा विकास दुबे के साथ हुआ ।

मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ़सा ने अपने वकील के जरिये सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है। उसका कहना है कि उनके पति को फर्जी एनकाउंटर में मारा जा सकता है

बता दे कि सरकार द्वारा इस मुद्दे पर खासी सतर्कता बरती जा रही है। जिन जिन जिलों से यूपी पुलिस गुजरेगी वहां वहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये गए है ।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here