Saturday, May 30, 2026

UP में सीएम पद का चेहरा होंगी प्रियंका गांधी , कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव का बयान

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज हो चुकी है । प्रियंका गांधी लगातार UP में यात्रा कर रही है और चुनावी वादे जोरो पर है। ऐसे में कॉंग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर ने एक निजी चैनल के कार्यक्रम में प्रियंका को उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का चेहरा बताया है ।

ज़ी यूपी के एक प्रोग्राम में शिरकत करते हुए कॉंग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अजय कपूर ने कहा है कि जनता कॉंग्रेस और प्रियंका गांधी की तरफ देख रही है । आने वाले समय मे जनता उन्हें उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनाएगी । अजय कपूर ने कहा कि प्रियंका गांधी देश की बड़ी नेता के तौर पर स्थापित होंगी । जिससे देश और प्रदेश तरक्की की तरफ अग्रसर होगा ।

बता दे कि अजय कपूर आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव है । पिछले काफी दिनों से प्रियंका उत्तर प्रदेश में काफी सक्रिय है। प्रियंका लगातार उत्तर प्रदेश के दौरे कर रही है और भाजपा पर तीखे हमले बोल रही है । खाद की लाइन में जान गवाने वाले किसानों के परिजनों से मिलने प्रियंका गांधी रेल से गयी है।

यूपी में खाद संकट के बीच प्रियंका गांधी फिलहाल बुंदेलखंड के दौरे पर है । कॉंग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुंदेलखंड ,ललितपुर जाकर मृतक किसानों के परिवारों से मुलाकात की है और सरकार को इसके लिए दोषी ठहराया है । प्रियंका गांधी ने इस संबंध में ट्वीट कर सरकार को दोषी ठहराया है ।

कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा है कि, 

देशभर में खाद की किल्लत चल रही है, उत्तर प्रदेश के ललितपुर में खाद की लाइन में किसानों की मृत्यु हुई है; भाजपाई विफलता किसानों की जिंदगियों पर भारी पड़ रही है।जहाँ अन्याय होगा, हम वहाँ खड़े मिलेंगे; वह चाहे लखीमपुर खीरी हो या ललितपुर, हम न्याय की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

कांग्रेस ( ट्विटर हैंडल से साभार )

ललितपुर जाते वक्त कॉंग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में कुलियों के एक ग्रुप से भी मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना । लॉक डाउन का उनके जीवन और काम धंधे पर प्रभाव को लेकर भी चर्चा की ।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here