Monday, May 25, 2026

Noida Breaking- अतिक्रमण हटाने गयी ऑथोरिटी टीम पर बरसाए पत्थर , कई घायल

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

Noida: नोएडा के एक गांव बख्तावरपुर में अतिक्रमण हटाने गयी नोएडा ऑथोरिटी की टीम और पुलिसकर्मियों पर पथराव की खबर आ रही है ।

बताया जा रहा है आज शुक्रवार को नोएडा ऑथोरिटी के कर्मचारी किसी जमीन पर कब्जा हटाने को कुछ पुलिसकर्मियों को साथ लेकर गए थे। नोएडा ऑथोरिटी के कुछ अधिकारी भी इस कार्यवाही में शामिल थी । इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और पत्थर फेंकने शुरू हो गए।

इस घटना में कई पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को पत्थर लगे जिनमे ऑथोरिटी के एक कर्मी प्रभात राहुल को चोट लगी है । एक पुलिसकर्मी का भी सर पत्थर से फूटने की ख़बर है।

बता दे कि बख्तावरपुर नोएडा ऑथोरिटी के सर्किल 9 के अंतर्गत आता है । यहाँ पर ऑथोरिटी की कुछ जमीन पर विवाद बताया जाता है । ऑथोरिटी के अनुसार इस जमीन पर कुछ लोगो ने अतिक्रमण कर कब्जा किया हुआ है ।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here