Tuesday, May 26, 2026

यूपी के सरकारी व निजी कर्मियों की सैलरी को लेकर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा आदेश

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

चुनावी सीजन में दीपावली से पहले यूपी सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। इनमें सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारियों को लेकर भी बड़ी घोषणा की है। दीपावली के त्यौहार पर मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों से कहा है कि प्रदेश के सभी सरकारी, अर्धसरकारी, संविदा, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के अक्टूबर माह का वेतन/मानदेय हर हाल में एक नवंबर तक भुगतान दे दिया जाए।  प्राइवेट कर्मचारियों को भी दिवाली से पहले उनका वेतन देने के निर्देश मुख्यमंत्री योगी ने दिए है ताकि दीपावली का त्योहार खुशहाली के साथ मनाया जा सके।

28 लाख कर्मचारियों को दिया ये तोहफा

मुख्यमंत्री ने इससे पहले यूपी के 28 लाख कर्मचारियों और पेंशनर के लिए भी दीपावली पर एक घोषणा की। वित्‍त विभाग द्वारा बनाए गए बोनस के प्रस्‍ताव को तैयार करने के लिए सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने मंजूरी दे दी है। बोनस का भुगतान अक्‍टूबर की तनख्वाह के साथ नवम्‍बर में कर दिया जाएगा।  उत्तर प्रदेश वित्त विभाग ने अराजपत्रित कर्मचारियों को एक महीने का तदर्थ बोनस देने का प्रस्ताव तैयार किया था।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले की तरह ही बोनस का 25 प्रतिशत भुगतान नकद( कैश) किया जाएगा और 75 प्रतिशत हिस्सा जीपीएफ में ट्रांसफर होगा। इसके लिए अधिकतम सीमा 7,000 रुपये निर्धारित करने का प्रस्ताव है ।  साथ ही कर्मचारियों को एक महीने का 6,908 रुपये बोनस दिया जा सकता है। इस नियम के हिसाब से (25 प्रतिशत )  कर्मचारियों को बोनस के 6,908 रुपयों में से 1,727 ही कैश यानी नकद के तौर पर मिलेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 4800 रुपये ग्रेड पे तक के 12 लाख से अधिक अराजपत्रित कर्मचारियों को तदर्थ बोनस का लाभ मिलेगा

दीपावली पर पटाखो की दुकानों के लिए भी दिए आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर पटाखों की बिक्री को लेकर भी निर्देश जारी किए है ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके । पटाखो की दुकान आबादी क्षेत्र से दूर लगाई जाए । साथ ही वहां पर आग बुझाने के पर्याप्त साधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिये पुलिस बल की तैनाती की जाएगी ।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here